बस-ट्रक की भिड़ंत में 4 यात्रियों की मौत, 28 घायल:


नागौर से 4 किलोमीटर दूर अमरपुरा गांव के मुख्य मार्ग पर रविवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। यात्रियों से भरी प्राइवेट बस और ट्रक की भिड़ंत हो गई। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई जबकि 28 यात्री घायल हो गए।

हादसे की सूचना पर सदर, कोतवाली और सूरपालिया थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को नागौर के जेएलएन हॉस्पिटल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि प्राइवेट बस सुरपालिया थाना इलाके के गांव खेराट से नागौर जा रही थी।

हादसे में जान गंवाने वाले 4 यात्रियों में मांगीलाल (40) पुत्र मदनलाल निवासी खेराट, रमजान (22) पुत्र उमरदीन निवासी डेह, मोहम्मद हुसैन (41) पुत्र मोहम्मद साबिर निवासी ‌डेह और सहदेव पुत्र गंगाराम निवासी खेराट शामिल हैं। मृतकों के शव जेएलएन हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी रखवाए गए हैं।


CATEGORIES
Share This