चौथी मंजिल से गिरने से मजदूर की दर्दनाक मौत:


उदयपुर के सविना थाना क्षेत्र में चार मंजिला निर्माणाधीन बिल्डिंग से गिरने के बाद एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। घटना बीती रात धोल की पाटी स्थित गातोड़ जी मंदिर के पास की है जहां एक्मे सर्वोदय द्वारा एफ ब्लॉक के फ्लैट्स बनाने का काम चल रहा है।

बताया जा रहा है कि काम खत्म होने के बाद मजदूर चौथी मंजिल की छत पर गया था। जहां उसका संतुलन बिगड़ा और वह नीचे लिफ्ट के लिए बनाए गहरे खड्डे में जाकर गिरा। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर रविवार सुबह सविना थाना पुलिस का जाब्ता मौके पर पहुंचा। जहां पुलिस को मृतक का शव एक कमरे में पड़ा मिला।


CATEGORIES
Share This