बीकानेर में गर्मी बरकरार, बारिश की उम्मीद नहीं:










बीकानेर में लगातार तीसरे दिन तापमान चालीस डिग्री के आंकड़े को पार करके अब 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच रहा है। वहीं गर्मी बढ़ने से बिजली की खपत ज्यादा हो रही है, ऐसे में विद्युत विभाग कटौती पर जो रहा है। तापमान में बढ़ोतरी का ये सिलसिला अगले कुछ दिन जारी रह सकता है। चिंता की बात ये है कि आने वाले दिनों में बारिश से राहत की कोई उम्मीद भी नजर नहीं आ रही है।
बीकानेर में पिछले चौबीस घंटे में तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इसका असर शहर की सड़कों पर देखने को मिला, जहां दोपहर और इसके बाद भी सड़कें सूनी रही। सार्वजनिक स्थानों पर लोगों की आवाजाही एक बार फिर कम हो गई है। रात का तापमान भी राहत नहीं दे रहा है। तीस डिग्री सेल्सियस के आसपास रात का न्यूनतम तापमान रहा है, जिससे गर्मी का अहसास बना रहता है।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

