बाइक चोरी का आरोपी गिरफ्तार


सामोद थाना पुलिस ने शनिवार को कार्रवाई करते हुए बाइक चोरी की वारदात का खुलासा किया है। पुलिस ने मामले में एक शातिर बाइक चोर को गिरफ्तार किया है

सामोद थाना प्रभारी बाबूलाल मीणा ने बताया कि पीड़ित नानूराम पुत्र सत्यनारायण जाट निवासी पिपलोदा की ढाणी चीथवाड़ी ने पुलिस थाने में एक रिपोर्ट दर्ज करवाई और रिपोर्ट में बताया कि जाटावाली इलाके से बाइक चोरी हो गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की और आसपास इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। सीसीटीवी फुटेज पर पहचान कर युवक को डिटेन किया गया और सख्ती से पूछताछ की गई तो चोरी की वारदात का खुलासा हो गया।


CATEGORIES
Share This