आत्महत्या करने से बेहतर है डॉक्टर से सलाह लें:वर्ल्ड सुसाइड प्रिवेंशन डे पर विशेषज्ञों ने कहा- सुसाइड समस्या का समाधान नहीं










वर्ल्ड सुसाइड प्रिवेंशन डे के मौके पर शनिवार को मेडिकल विभाग की ओर से नर्सिंग कॉलेज टोंक में विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस का आयोजन किया गया । जिसमें सआदत अस्पताल के मनोरोग एवं नशामुक्ति विशेषज्ञ डॉक्टर योगेश कुमार ने बताया कि जीवन क़ुदरत की बनाई सबसे अनमोल चीज है। इसके बावजूद इंसान इसे खत्म करने के बारे में सोचता रहता है। पूरी दुनिया में होने वाले इन सुसाइड की वजह से न सिर्फ एक परिवार बल्कि एक समुदाय और पूरा देश प्रभावित होता है। आत्महत्या किसी समस्या का समाधान नहीं है। परिवार के एक सदस्य के आत्महत्या करने से उसका पूरा परिवार मानसिक तनाव में आ जाता है। इसलिए सुसाइड करने का कदम उठाने से पहले डॉक्टर की सलाह लें।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

