हाईवे पर डीजल का काला कारोबार:टैंकर और दुकान के गोदाम से 900 लीटर डीजल जब्त










बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर डीजल का काला कारोबार फल फूल रहा है। गुरुवार रात डूंगरपुर डीएसपी तपेंद्र मीणा ने एनएच 48 पर बरोठी के पास एक किराने की दुकान के बाहर डीजल निकलते टैंकर को जब्त किया है। दुकान के गोदाम से 900 लीटर अवैध रूप से रखा डीजल भी जब्त किया है। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है। टैंकर का ड्राइवर और हेल्पर फरार हो गया। पुलिस ने रसद विभाग को सूचना दी है।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

