सरपंच पर घर में घुसकर फायरिंग करने का आरोप










जमीनी विवाद में घर में घुसकर फायरिंग करने का मामला सामने आया है। सीकर जिले के गांव भढाढ़र के सरपंच का नाम भी सामने आ रहा है। आरोप है कि सरपंच ने अपने साथियों के साथ घर में घुसकर फायरिंग और मारपीट की। मामला सीकर के सदर थाना क्षेत्र का है।
पुलिस को दी रिपोर्ट में घीसाराम (68), सीकर ने बताया कि जमीनी विवाद को लेकर 8- 10 गाड़ियों के साथ आरोपी उनके घर में घुस गए। आरोपियों ने शिकायतकर्ता व उसके परिवार वालों के साथ मारपीट की। आरोपियों ने परिवार को डराने के लिए घर में हवाई फायरिंग भी की जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। आरोपियों ने परिवार को जान से मारने की धमकी दी है।
वारदात में भढाढ़र गांव का सरपंच बीजू भी शामिल है। आरोप है कि सरपंच अपने साथियों को लेकर घर में घुसा और वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल इस मामले में सदर थाना पुलिस ने नामजद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच एएसआई पूरणमल कर रहे हैं।

