रणथम्भौर में 3 दिन में दूसरे शावक की मौत










रणथम्भौर टाइगर रिजर्व में शावकों की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। गत मंगलवार को रणथम्भौर की फलोदी रेंज में बाघिन टी-79 के एक शावक की मौत हो गई थी। जिसके बाद बाद शुक्रवार को बाघिन के एक और शावक ने दम तोड़ दिया। वन विभाग की ओर से भैरूपुरा वन क्षेत्र में शावक का अंतिम संस्कार करा दिया गया। यह शावक भी पहले वाले शावक की तरह शारीरिक रूप से कमजोर बताया जा रहा था।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

