डीडवाना का जवान अरुणाचल प्रदेश में शहीद










अरुणाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाके में एक नाले को पार करते समय पैर फिसलने से सोमवार को राजस्थान का एक जवान शहीद हो गया। शहीद फरमान खान (27) पुत्र यासीन खान कायमखानी सेना में 13 ग्रेनेडियर्स के ग्रेनेडियर पद पर तैनात थे।
वे डीडवाना कुचामन जिले के सरदारपुरा कलां गांव के रहने वाले थे। दो दिन पहले ही फरमान खान के घर बेटे का जन्म हुआ है। वे बेटे को देखने जल्द अपने गांव आने वाले थे।
फरमान खान की शहादत की खबर परिवार में अभी कुछ ही लोगों को पता है। उनकी मां और पत्नी को इसके बारे में नहीं बताया गया है। फरमान के पिता का 2018 में निधन हो गया था। बेटे को जन्म देने के बाद उनकी पत्नी अभी अपने पीहर मावा गांव में ही है। जहां किसी को शहादत की खबर नहीं दी गई है। बताया जा रहा है कि शहीद की पार्थिव देह बुधवार रात तक गांव पहुंचेगी
CATEGORIES Bikaner Superfast News

