असम से दिल्ली लाकर महिला को 40 हजार में बेचा:


असम के गुवाहाटी से 1972 किलोमीटर दूर एक महिला को बेहोश कर ट्रेन से दिल्ली लाया गया और फिर सूरजगढ़ (झुंझुनूं) के किसी व्यक्ति को 40 हजार रुपए में बेच दिया गया। सूरजगढ़ के गांधी चौक पर महिला मंगलवार सुबह बदहवास मिली। पुलिस ने दुभाषिए को बुलाया तो चौंकाने वाली बातें सामने आईं।

झुंझुनूं जिले के सूरजगढ़ में मंगलवार सुबह गांधी चौक पर गाउन पहने 35 साल की असमिया महिला बदहवास हालत में थी। आस-पास के लोगों ने उससे बात करने की कोशिश की लेकिन भाषा समझ नहीं आई। महिला असमिया-बंगाली बोल रही थी। वह चोट के निशान दिखाते हुए इशारों में बता रही थी कि उसे मारा-पीटा गया है। लोगों ने सूरजगढ़ पुलिस को इस बारे में सूचना दी।


CATEGORIES
Share This