बेटे ने मां का धारदार हथियार से किया मर्डर


बालोतरा जिले के कनाना में संदिग्ध हालात में एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की प्रारंभिक जांच में बेटे ने अपनी मां की धारदार हथियार से मर्डर करना सामने आया है। वहीं घटना स्थल से धारदार हथियार व सबूत जुटाए है। पुलिस ने बेटे को डिटेंन कर लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। बालोतरा डीएसपी नीरज कुमारी शर्मा व जसोल पुलिस मौके पर पहुंची है। वहीं आसपास बड़ी संख्या में भीड़ इकट्‌ठी हो गई है।’


CATEGORIES
Share This