जयपुर में गाड़ी से रौंदकर युवक की हत्या


जयपुर में गाड़ी से रौंदकर एक युवक की हत्या करने का मामला सामने आया है। टक्कर मारने के बाद अलग-अलग एंगल से बॉडी पर टायर चढ़ाए गए। रोड एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव को छोड़कर हत्यारे फरार हो गए। शिवदासपुरा थाना पुलिस ने पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। SHO (शिवदासपुरा) दौलत राम गुर्जर की ओर से हत्या का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है


CATEGORIES
Share This