रात साढ़े 10 बजे बाइक छीन ले गए:काली मोरी पुलिया के पास तीन बदमाशों ने मारपीट की


अलवर शहर में शुक्रवार रात साढ़े 10 बजे काली मोरी फाटक से तीन बदमाश युवकों के साथ मारपीट कर बाइक छीन ले गए। पैदल युवकों ने पहले बाइक को रुकवाया। बाइक रोकते ही बदमाशों ने हमला कर दिया। मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद बाइक लेकर भाग गए। बदमाश भी तीन जने थे और बाइक पर भी तीन युवक थे। लेकिन वे बदमाशों से डर गए थे। अब पुलिस थाने में रिपोर्ट दी है।


CATEGORIES
Share This