परिवार दिल्ली-गोवा घूमने गया, पीछे नौकर ने चुराई ज्वेलरी:


जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट के शास्त्री नगर थाना क्षेत्र के एक मकान में चोरी का मामला सामने आया है। घर में काम करने वाले नौकर सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गया। घटना हुई उसे समय मकान मालिक अपने परिवार के लोगों के साथ बाहर गए हुए थे। पीछे से मौका पाकर आरोपी सामान चुराकर फरार हो गया

थाने में दी रिपोर्ट में राहुल पुत्र हरीश अग्रवाल ने बताया वह शास्त्री नगर में रहता है। उसके घर पर बिहार के मधौली निवासी अशोक कुमार को काम पर रखा हुआ था। कुछ दिनों पूर्व अपने परिवार सहित दिल्ली, गोवा घूमने गए हुए थे। पीछे घर पर माता-पिता थे। मौका पाकर आरोपी घर से सोने के जेवरात और कागजात चुरा कर ले गया।


CATEGORIES
Share This