हेड कॉन्स्टेबल की ससुराल में दादागिरी:OLX की ठगी में फंसाने की धमकी देकर 2.20 लाख वसूले, युवक को उठाया तो अरेस्ट


दिल्ली पुलिस के हैड कांस्टेबल ने खुद के ससुराल अलवर के लक्ष्मणगढ़ में आकर दो युवको OLX के केस में फंसाने की धमकी देकर एक से 2.20 लाख रुपए हड़प लिए। वहीं दूसरे युवक को कार में बैठाकर ले जाने लगे तो खुद लक्ष्मणगढ़ की पुलिस के हत्थे चढ़ गए। तब पता लगा कि दिल्ली पुलिस का हैड कांस्टेबल खुद को दिल्ली की स्पेशल क्राइम ब्रांच से बताकर यहां रकम ऐंठने का प्लान बनाकर लक्ष्मणगढ़ आया। यहीं पर उसका ससुराल है। बाद में उसके दो साथियों सहित तीनों को गिरफ्तार कर लिया। अब पुलिस ने तीनों को गिरफ़्तार कर लिया है। पुलिस अभी मौका नक्शा व अन्य जांच में लगी है।


CATEGORIES
Share This