आज का मानसून अपडेट:राजस्थान में झुलसाने लगी गर्मी, 40 डिग्री तक पहुंचा पारा


राजस्थान में गर्मी-उमस फिर परेशान करने लगी है। मानसून के कमजोर पड़ने से प्रदेश में दिन का पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। करीब 10 शहरों में अधिकतम तापमान सामान्य से 3 से 4 डिग्री सेल्सियस ऊपर चल रहा है। दिन में तेज धूप हो रही है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक राजस्थान में अगले एक सप्ताह तक बारिश होने की कोई संभावना नहीं दिख रही।

पिछले 24 घंटे की रिपोर्ट देखें तो जयपुर, टोंक, बूंदी, राजसमंद एरिया में हल्के बादल छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई। जयपुर में दिन में तेज धूप रही, लेकिन शाम को हल्के बादल छा गए। पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर, गंगानगर, जैसलमेर, बाड़मेर, जोधपुर में दिनभर तेज धूप रही। हालांकि यहां वेस्टर्न विंड के कारण उमस से थोड़ी राहत रही।


CATEGORIES
Share This