बागरिया गिरोह के 2 शातिर पकड़े:नकबजनी की कई वारदातों से पर्दा उठने की संभावना










क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस ने हरिभाऊ उपाध्याय नगर में 28 फरवरी को मकान का दरवाजा तोड़कर जेवर व नकदी चोरी करने वाले बागरिया गिरोह के दो शातिरों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से चोरी और नकबजनी की कई वारदातें खुलने की उम्मीद है। आरोपी फूलियाकलां शाहपुरा के निवासी हैं और गिरोह बनाकर वारदातें करते हैं। इनके खिलाफ उदयपुर के हिरणमगरी थाने में चोरी के कई प्रकरण दर्ज हैं।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

