राजस्थान में गांव वालों के सामने पत्नी को निर्वस्त्र घुमाया:पहले मारपीट की फिर एक किमी तक दौड़ाया;


राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के धरियावाद में एक महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने का मामला सामने आया है। पीड़िता के पति ने ही गांव वालों के सामने महिला को 1 किमी तक दौड़ाया। घटना 31 अगस्त की है। शुक्रवार को VIDEO वायरल होने के बाद मामले का खुलासा हुआ

SP अमित कुमार ने बताया कि महिला की शादी डेढ़ साल पहले ही इस गांव के युवक के साथ हुई थी। इस घटना पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि सभ्य समाज में इस तरह के अपराधियों की कोई जगह नहीं है।

महिला ने देर रात पुलिस में शिकायत की। इसके बाद FIR दर्ज की गई है। इसमें 14 लोगों के नाम हैं। पुलिस ने पति समेत 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।


CATEGORIES
Share This