नहर में डूबने से 2 बहनों की मौत:चप्पल और चुनरी नहर किनारे मिलने से पता चला










बीकानेर में कोडमदेसर और गजनेर गांव के बीच इंदिरा गांधी नहर की एक वितरिका में दो बहनों की डूबने से मौत हो गई। दोनों सगी बहने थीं और अपने पिता के साथ पास ही एक खेत में रहती थी। खाजूवाला निवासी सुभाष चौधरी की ये बेटियां शुक्रवार शाम डूब गई थीं। दोनों के शव अब परिजनों के सुपुर्द कर दिए गए हैं।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

