नर्सेज का धरना आगामी 15 सितंबर तक स्थगित










नागौर जिले के नर्सिंग कर्मी पिछले 46 दिनों से लगातार धरने पर बैठे थे, वहीं दो घंटे कार्य बहिष्कार भी कर रहे थे। ऐसे में शुक्रवार रात एसीएस से वार्ता के बाद धरना आगामी 15 सितंबर तक अस्थाई तौर पर स्थगित कर दिया गया है।
जिला संरक्षक मुकेश रेवाड़ के अनुसार शुक्रवार देर शाम एसीएस से मुलाकात के बाद प्रदेश कार्यकारिणी ने 15 सितंबर तक हड़ताल को स्थगित कर दिया है। एसीएस ने वार्ता के दौरान बताया कि नर्सेज की वाजिब मांगों के लिए सरकार संवेदनशील है और 15 सितंबर तक सभी आदेश जारी कर दिये जाएंगे।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

