विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी:ऑस्ट्रेलिया का वीजा लगवाने को लिए दो लाख 56 हजार 500 रुपए,


जिले के लालगढ़ जाटान की एक युवती से विदेश भेजने के नाम पर दो लाख 56 हजार 500 रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोपी का एच ब्लॉक में इंस्टीट्यूट है। इसके जरिए वह स्टूडेंट्स को विदेश भिजवाता है। युवती को इस इंस्टीट्यूट के बारे में पता लगने पर उसने वहां संपर्क किया। आरोपी इंस्टीट्यूट संचालक ने उससे रुपए तो ले लिए लेकिन रुपए लेने के ढाई साल बीत जाने के बाद भी न तो युवती को विदेश भिजवाया और न ही उसके रुपए लौटाए। इस पर उसने कोतवाली थाना में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।


CATEGORIES
Share This