खेत में मूंग मोठ निकालते समय मशीन में फंसी चुन्नी:










दूधवाखारा थाना इलाके के गिनड़ी टिब्बा गांव में शुक्रवार दोपहर खेत में मूंग मोठ निकालते समय महिला की चुन्नी मशीन में फंस गई। जिससे महिला के गले पर गंभीर चोट आई है। परिवार के लोगों ने गंभीर हालत में महिला को निजी वाहन से डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में पहुंचाया, जहां मौजूद डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ ने उसका इलाज किया। घटना की सूचना मिलने पर अस्पताल चौकी से कॉन्स्टेबल अनीता ने पहुंचकर घटना की जानकारी जुटाई।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

