मांगों को लेकर फार्मासिस्ट आंदोलन पर उतरे:


राजस्थान फार्मासिस्ट कर्मचारी संघ एकीकृत की ओर से 7 सूत्रीय मांगों को लेकर सांकेतिक धरना दिया जा रहा है। फार्मासिस्ट संवर्ग अपनी सालों से लंबित मांगों की राज्य सरकार द्वारा अनदेखी के चलते आंदोलन को मजबूर है।

फार्मासिस्ट संघर्ष समिति के जिला संयोजक वीरेन्द्र सिंह ने बताया कि राज्य स्तरीय कार्यकारिणी के आह्वान पर 31 अगस्त से 7 सितम्बर तक मेडिकल कॉलेज और जिला मुख्यालय पर सांकेतिक धरना दिया जाएगा। 8 सितम्बर को फार्मासिस्ट जयपुर मुख्यालय पर एक दिवसीय विशाल धरना देकर प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने बताया कि इस तरह अगर राज्य सरकार फार्मासिस्ट की मांगों की अनदेखी की जाएगी तो आगामी 15 सितम्बर को एक दिवसीय सामूहिक अवकाश पर रहेंगे।


CATEGORIES
Share This