अजमेर में कांग्रेस नेता के घर गैस सिलेंडर में धधका










अजमेर के अलवर गेट थाना अंतर्गत कांग्रेस नेता के घर खाना बनाते समय रसोई में अचानक गैस सिलेंडर भभक गया। इस दौरान उनके बड़े भाई की बहू झुलस गई। जिसे तुरंत जेएलएन हॉस्पिटल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार देने के बाद महिला को बर्न वार्ड में भर्ती किया गया है। महिला का इलाज जारी है। कांग्रेस नेता के परिवार वालों ने गैस एजेंसी और कंपनी पर करवाई करवाने की बात कही है।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

