कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हाथापाई, जमकर चले लात-घूंसे:


विधानसभा चुनाव से पहले टिकट के बंटवारे को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में घमासान शुरु हो गई है। इसका नजारा शुक्रवार को प्रदेश के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री तथा बीज निगम अध्यक्ष धीरज गुर्जर के करौली दौरे के दौरान देखने को मिला जब कांग्रेस से टिकट की दावेदारी को लेकर दावेदारों के समर्थकों के बीच जमकर लात घूंसे चल गए। घटना से एक बार तो सर्किट हाउस में अफरा तफरी मच गई। बाद में पुलिसकर्मी, अधिकारियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने समझाइश कर मामला शांत कराया


CATEGORIES
Share This