हाईवे जाम और प्रदर्शन के बाद भी नहीं हुई परिवार उजाड़ने वालो की गिरफ्तारी, आखिर कब मिलेगा इंसाफ ?











21 सितम्बर 2024। गत मंगलवार 17 सितंबर को अलसुबह तोलियासर के निकट कार चालक द्वारा दो महिलाओं सहित एक युवती को टक्कर मारने पर एक महिला और एक युवती की दुर्घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी और एक अन्य को घायल अवस्था मे बीकानेर ट्रॉमा सेंटर भेज दिया गया था। दुर्घटना को अंजाम देने के बाद कार सवार घटनास्थल से भाग गये थे। इस घटना के विरोध स्वरूप श्रीडूंगरगढ़ नगरवासियों ने उग्र प्रदर्शन कर हाईवे जाम कर दिया था। परिजनों ने मृतकाओ के शव लेने से इनकार कर दिया था। कई घण्टो तक हजारों लोगों ने पुलिस थाना श्रीडूंगरगढ़ का घेराव करके दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग की थी।
परिजनों और प्रशासन की मध्यस्थता के बाद हाईवे का जाम खुलवाया गया और जल्द ही गिरफ्तारी का आश्वासन देने के बाद नागरिकों और परिजनों द्वारा मृतकाओ के शव लेने पर रजामंदी हुई थी। परिजनों ने अगले दिन बुधवार को पोस्टमॉर्टम के बाद उनका दाह संस्कार कर दिया।

