झांसा देकर हड़पे 72 हजार रुपए, मामला दर्ज










झांसा देकर 72 हजार रुपए हड़पने का मामला सामने आया है। इस संबंध में भीखनेरा निवासी मदनलाल पुत्र ओमप्रकाश ने कालु निवासी नरेश शर्मा पुत्र पुनमचंद शर्मा के खिलाफ लूणकरणसर पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया है। परिवादी ने बताया कि नरेश शर्मा ने उसे सस्ती दामों में रेडिमेंट कपड़े दिलाने का झांसा देकर कुल 72 हजार रुपए हड़प लिये। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

