शातिर बाईक चोर गिरफ्तार, 6 बाईक बरामद


जिले की नापासर थाना की टीम ने शातिर बाईक चोर को गिरफ्तार किया है जिसके पास से चोरी की 6 बाइक भी बरामद की गई है।
नापासर थाना के कांस्टेबल संदीप को मुखबिर से मिली थी की गुसाईंसर निवासी गिरधारीराम पुत्र अमराराम अक्सर अपने घर पर अलग-अलग बाईक लेकर आता है। जिसके बाद आरोपी पर नजर रखी गई और आज उसके घर पर दबिश देकर गिरफ्तार किया गया। मौके से चोरी की छ: बाईक भी बरामद की गई। बरामद मोटरसाईकिल में से एक मोटरसाईकिल की चोरी का मुकदमा बीकानेर सदर थाना में दर्ज है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।


CATEGORIES
Share This