बाबा साहब की मूर्ति के साथ छेड़छाड़ के दो आरोपी गिरफ्तार


पुलिस कर रही है पूछताछ

श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र के ठूकरियासर गांव के पंचायत भवन में बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की मूर्ति के साथ की गई छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
आरोपियों में एक वर्तमान सरपंच का पुत्र व एक आरोपी भांजा बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि कल ठूकरियासर सरपंच और उनके पुत्र द्वारा जेईएन के साथ की गई अभद्रता के मामले से पुलिस का ध्यान भटकाने और दबाव बनाने की मंशा से आरोपियों द्वारा ये हरकत की गई थी। पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।


CATEGORIES
Share This