युवक ने फांसी लगाकर समाप्त की जीवनलीला,पिटा ने लगाया ये आरोप


नोखा की इंद्रा कॉलोनी में गुरुवार देर रात को एक युवक द्वारा सुसाइड करने के मामलेे में अब नया मोड आ गया। मृतक के पिता ने मारपीट व गाली गलौज कर फांसी के फंदे से लटकाने का आरोप लगाते हुए नोखा पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया है। मामले में मृतक की पत्नी पदमा नामजद है।

दरअसल, गुरुवार देर रात को इन्द्रा कॉलोनी में किराये के घर के कमरे में दावा गांव निवासी नारायण पुत्र कुंभाराम मेघवाल फांसी के फंदे से लटका मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बागड़ी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाते हुए पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द किया। पुलिस प्रथमदृष्टया आत्महत्या मान रही है, पुलिस का कहना है कि कमरे का गेट अंदर से बंद था, पुलिस ने गेट तोड़कर शव को कब्जे में लिया। शरीर पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं है। अब मृतक के पिता कुंभाराम ने पुलिस को रिपोर्ट देेते हुए आरोप लगाया है कि आरोपी द्वारा उसके पुत्र नारायण के साथ मारपीट और गाली-गलौज करते हुए कमरे में पंखे के हुक से गले में रसी डालकर लटका दिया। जिससे उसकी मृत्यु हो गई।

पुलिस का कहना है कि परिवादी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया गया है, जिसकी जांच पड़ताल की जा रही है। मामले की जांच थानाधिकारी हंसराज लूणा कर रहे हैं।


CATEGORIES
Share This