जमीनी विवाद को लेकर हुई फायरिंग आक्रोशित ग्रामीणों ने जेसीबी को किया आग के हवाले 


जमीनी विवाद को लेकर किशनगढ़ के रूपनगढ़ में फायरिंग, ग्रामीणों ने जेसीबी को लगाई आग, 1 की मौत, 3 घायल
किशनगढ़ के पूर्व विधायक नाथूराम सिनोदिया के पुत्र भंवर सिनोदिया की हत्या के आरोप में अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल में बंद बलवा राम चौधरी का भांजा दिनेश चौधरी व उसके अन्य साथियों के साथ रूपनगढ़ में आया । जहां ग्रामीण अपनी दुकानों का निर्माण कर रहे । इसी दौरान बलराम का भांजा दिनेश चौधरी अपने साथियों के साथ ग्रामीणों की जमीन को जेसीबी की मदद से तोड़ने लगा । उसने आते ही 6 से 7 राउंड फायर कर दिए । जिससे मौके पर अफरा तफरी मच गई और घटना में 1 व्यक्ति रूपनगढ़ निवासी शकील की मौत हो गई, जबकि 2 से तीन अन्य घायल हो गए । जिनमें से एक ही गंभीर हालत को देखते हुए उसकी अजमेर के जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है । फायरिंग की घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने बाजार बंद कर दिए और जेसीबी को आग लगा दी । फिलहाल मौके पर तीन थानों की पुलिस का जाब्ता तैनात है ।


CATEGORIES
Share This