Bikaner : 3600 स्टूडेंट्स की पसंद, छात्रों की पसंद में आर्ट्स-साइंस………..


बीकानेर पढ़ाई के मामले में विषय चुनने की बात हो, तो जिले में पिछले कुछ वर्षों में ट्रेंड का बदलाव 360 डिग्री तक घूम चुका है। एक समय ऐसा था, जब वाणिज्य विषय विद्यार्थियों की पहली पसंद बना हुआ था।

बैंक सहित कई प्रतियोगी परीक्षाओं में यह महत्व का विषय होता था। इसको देखते हुए स्कूलों के साथ-साथ कॉलेजों में भी व्याख्याताओं की विशेष व्यवस्था की जाती थी। आज यह आलम है कि पहले स्थान पर रहने वाला कॉंमर्स संकाय अब विद्यार्थियों की पसंद के लिहाज से निचले पायदान पर खिसक चुका है। जबकि कला एवं विज्ञान के प्रति विद्यार्थियों का रुझान दिनों-दिन बढ़ रहा है। आलम यह है कि वाणिज्य की कॉलेजों में सीटें तक रिक्त रह जाती हैं।

ग्रामीण इलाकों के विद्यार्थियों का कला संकाय के प्रति रुझान सबसे ज्यादा है। इस संकाय में केवल भूगाे्ल, फाइन आर्ट तथा गृह विज्ञान में प्रायोगिक परीक्षाएं होती हैं। कला संकाय के व्याख्याताओं के पद भी कम ही खाली रहते हैं, इसलिए अध्ययन-अध्यापन में दिक्कत नहीं आती।

शहरी क्षेत्र में विज्ञान विद्यार्थी की पहली पंसद बनता दिखाई दे रहा है। विज्ञान की पढ़ाई के लिए ट्यूशन हालांकि जरूरी जैसा हो गया है। चूंकि शहरों में ट्यूशन तथा डमी क्लासेज की सुविधा मौजूद रहती है, लिहाजा यहां के विद्यार्थी विज्ञान लेने में रुचि रखते हैं। करियर के मामले में भी यह संकाय उनका अधिक विश्वसनीय सहयोगी दिखाई देता है, क्योंकि बच्चे या तो मेडिकल लाइन अथवा इंजीनियरिंग की पढ़ाई करते हुए बड़ी कंपनियों या अस्पतालों में नौकरी की दावेदारी अपनी योग्यतानुसार करते हैं।

प्रदेश का आंकड़ा

संकाय विद्यार्थियों की संख्या

विज्ञान 124221

कॉमर्स 15977

कला 852639

कृषि 43394


CATEGORIES
Share This