Bikaner :1.10 लाख U.G अभ्यर्थियों की प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं 29 जनवरी से शुरू…


बीकानेर संभाग के महाविद्यालयों में अध्ययनरत स्नातक प्रथम वर्ष के परीक्षार्थियों की प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं 29 जनवरी से शुरू होंगी। विश्वविद्यालय द्वारा मंगलवार को प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाओं का टाइम टेबल घोषित कर दिया गया है।

ये परीक्षाएं 2 मार्च तक चलेंगी. अभ्यर्थियों को प्रश्नपत्र हल करने के लिए डेढ़ घंटे का समय मिलेगा. परीक्षा में 40 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जायेंगे. जिसमें 10 प्रश्नों का स्तर आसान तथा 20 प्रश्नों का स्तर सामान्य स्तर का होगा। जबकि 10 प्रश्न अगले लेवल के पूछे जायेंगे. अर्थात इन प्रश्नों का कठिनाई स्तर थोड़ा अधिक होगा। बहुविकल्पीय प्रश्नों में कोई नकारात्मक अंकन नहीं है। अभ्यर्थियों को ओएमआर शीट में सभी प्रश्नों में दिए गए पांच में से एक विकल्प का चयन करना होगा। बीकानेर संभाग के 482 कॉलेजों में यूजी प्रथम वर्ष में करीब एक लाख विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। इन अभ्यर्थियों की परीक्षा इस साल से नये पैटर्न पर होगी. दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा जून में आयोजित की जाएगी. जिसमें प्रश्नों का उत्तर सैद्धांतिक आधार पर ही देना होगा। गौरतलब है कि फिलहाल प्रैक्टिकल परीक्षाएं चल रही हैं जो 27 जनवरी को संपन्न होंगी.

स्नातक प्रथम वर्ष के प्राइवेट छात्रों को भी स्नातक प्रथम वर्ष में सेमेस्टर प्रणाली के तहत परीक्षा देनी होगी। अनिवार्य विषय हिंदी और अंग्रेजी की परीक्षा पहले की तरह ही आयोजित की जाएगी। जिसकी अवधि तीन घंटे होगी.

स्नातक प्रथम वर्ष के अभ्यर्थियों के लिए सैद्धांतिक परीक्षा का प्रत्येक पेपर 120 अंकों का होगा। जबकि 30 अंक आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर दिए जाएंगे. प्रैक्टिकल विषय में 80 अंक थ्योरी, 40 अंक प्रैक्टिकल और 30 अंक आंतरिक मूल्यांकन होगा।


CATEGORIES
Share This