Bikaner :केन्द्रीय नेता की सिफारिश, 24 घंटे में पलटा निर्णय….


प्रदेश में भाजपा सरकार बनते ही नगरीय विकास मंत्रालय के आदेश की पालना में डीएलबी ने प्रदेश के सभी निकायों में दूसरे कामों में लगे सफाई कर्मचारियों को इसी महीने मूल पदों पर वापस बुलाने के आदेश दिए।

नहीं आने वाले सफाई कर्मचारियों का जनवरी से वेतन रोकने के आदेश दिए। बीकानेर निगम ने जैसे ही इस आदेश की पालना की सबसे पहले भाजपा के कद्दावर नेताओं ने ही अपने सरकार के नियमों के इतर सफाई कर्मचारियों को मूल पदों के विरुद्ध् ही काम करने की सिफारिश कर डाली।

दरअसल नगर निगम में पहले से ही जरूरत से करीब 1600 सफाई इसलिए कम हैं। 3000 सफाई कर्मचारियों की जरूरत है। उसमें भी 1650 पद ही स्वीकृृत हैं। ऊपर से पौने दो सौ पद रिक्त हैं। अब जो करीब 1400 कर्मचारी बचे उसमें से सवा से डेढ़ सौ कर्मचारी गैर सफाई का काम कर रहे हैं। कई बार आयुक्त और मौजूदा मेयर सुशीला कंवर ने सफाई कर्मचारियों को मूल पद पर बुलाने के लिए आदेश जारी किए। नौ जनवरी को डीएलबी ने यहां तक कह दिया कि इस महीने अगर सफाई कर्मचारी मूल पद पर नहीं लौटे तो जनवरी की उनकी तन्ख्वाह नहीं बनेगी।


CATEGORIES
Share This