Bikaner : आठवीं-पांचवीं बोर्ड फॉर्म की लास्ट डेट का इंतजार……










राजस्थान में करीब चौबीस लाख स्टूडेंट्स पांचवीं और आठवीं बोर्ड का एग्जाम देते हैं। हर साल शिक्षा विभाग को लास्ट डेट में बढ़ोतरी करनी पड़ती है। इस बार भी ऐसा ही प्रतीत हो रहा है।
स्कूलों ने पंद्रह फीसदी स्टूडेंट्स के फॉर्म भी अब तक ऑनलाइन नहीं भरे हैं। ऐसे में सभी विभाग ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को इस संबंध में नोटिस जारी करके फॉर्म भरवाने के निर्देश दिए हैं।
शिक्षा विभागीय पंजीयक कार्यालय के अनुसार अब तक आठवीं बोर्ड के करीब 14 परसेंट और पांचवीं बोर्ड के दस परसेंट फॉर्म ही ऑनलाइन हुए हैं। आठवीं बोर्ड में इस बार 12 लाख 83 हजार स्टूडेंट्स हैं लेकिन ऑनलाइन फॉर्म महज एक लाख 54 हजार के ही भरे गए हैं। इससे भी ज्यादा चिंता का विषय है कि महज तीन हजार 110 फॉर्म ही लॉक हुए हैं। इसी तरह पांचवीं बोर्ड में 14 लाख 79 हजार स्टूडेंट्स हैं। इनमें महज एक लाख 23 हजार 314 फॉर्म ही पूरी तरह भरे गए हैं। महज पांच हजार 322 स्टूडेंट्स के फॉर्म लॉक हो सके हैं।

