विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा किसान…….










Dosha :शटडाउन लाइन में करंट दौड़ने से एक किसान बुरी तरह झुलस गया। बताया जा रहा है कि यह हादसा अनजाने में हुआ है। इसके बाद आनन-फानन में घायल किसान को दौसा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां स्थिति गंभीर होने के चलते उसे जयपुर रेफर कर दिया गया है
बताया गया कि शटडाउन लाइन में करंट विद्युत विभाग के कार्मिक दीपेश शर्मा की लापरवाही के चलते आया है। हादसे की सूचना के बाद मौके पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण जमा होकर कार्रवाई की मांग करने लगे। उधर, सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची।
बता दें कि किसान पप्पू मीणा के खेत में से विद्युत विभाग के कर्मचारी बिजली का तार बिछाने का कार्य कर रहे हैं। इन तारों में से लाइट भी प्रवाहित हो रही थी। लेकिन जब पप्पू खेत में कार्य कर रहा था, तब बिजली का शटडाउन था। लेकिन विद्युत विभाग के कर्मचारी ने लाइट चालू कर दिया। ऐसे में खेत में मौजूद किसान पप्पू करंट में चपेट में आ गया।
मामला आलूदा गांव के जीएसएस का है। अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक रामचरण नेहरा ने बताया कि मौके पर एसडीएम ग्रामीणों से वार्ता किए हैं। इसके बाद ही कुछ कह पाना संभव होगा। उधर, जयपुर रेफर किए हुए घायल की स्थिति के बारे में अभी कोई सूचना नहीं है।

