रामभक्तों के लिए जल्द शुरू होंगी अयोध्या के लिए उड़ानें और विशेष ट्रेनें……


राजस्थान में ठंड तेसी बढ़ रही है राजस्थान के कई जिलों में धूंध और औंस की चादर लिपट गए हैं. और कई जिलों में सर्दी का तापमान 0° सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है शहर में धुंध और कोहरे के प्रभाव को देखते हुए मौसम विभाग ने वाहन चलाने वाले चालकों के लिए अलर्ट जारी किया है तो चलिए आपको बताते हैं आपके शहर जयपुर में आज क्या खास रहेगा.

जयपुर से अयोध्या के लिए जल्द ही फ्लाइट शुरू होगी. एयरलाइंस कंपनी स्पाइस जेट यह सेवा जल्द ही शुरू करने वाली है. जिसमें बुधवार, शुक्रवार और रविवार को संचालित होगी. फ्लाइट जयपुर से सुबह 7:15 बजे रवाना होगी और 9:15 बजे अयोध्या पहुंचेगी.

राजस्थान
.2. जयपुर में सर्दी के साथ धुंध और कोहरा तेजी से बढ़ा है बीती रात जयपुर में अधिकतम तापमान 20.9° और न्यूनतम तापमान 5.4° दर्ज किया गया, आज दिन में शहर का तापमान अधिकतम 21.1° सेल्सियस और न्यूनतम 5.4° रहेगा.साथ ही हवा की गति 5-6 कि.मी प्रतिघंटा रहेंगी.

3. एसएस सुबोध लॉ कॉलेज में आज सुबह 9:30 से एजुकेशन समिट का आयोजन किया जाएगा.

4. जयपुर के जवाहर कला केंद्र में आज संस्कृति सेतु उत्सवका कार्यक्रम 4:30 बजे से आयोजित होंगा.

. आज जयपुर में सोने का भाव इस तरह रहेगा 24 कैरेट सोने का भाव 62,004 प्रति ग्राम और 22 कैरेट सोने का भाव 56,837 प्रति ग्राम और चांदी का भाव 71439 प्रति किलों रहेगा.

6. सरकारी नौकरियों की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए पशुपालन विभाग में एनिमल अटेंडेंट के 5934 पदों पर भर्ती निकली है इसमें आवेदन 17 फरवरी तक कर सकते हैं rsmssb.rajasthan.gov.in

7. विश्व वानिकी वृक्ष उद्यान वन विभाग राजस्थान की और से विश्व वानिकी उद्यान अरण्य भवन के सामने, झालाना में 20 जनवरी को सुबह 12 बजे वन में श्री राम नाटक का मंचन किया जाएगा. यह पुरा नाटक अलग-अलग जगहों पर प्रस्तुत होगा. जिसमें दशरथ महल से नाटक शुरू होगा. दो कलाकार दर्शकों को रास्ता दिखाएंगे. अलग- अलग मंचों पर कलाकार अलग- अलग दृश्यों को प्रस्तुत करेंगे

20 जनवरी को जेएलएन मार्ग के ओटीएस चौराहे पर स्थित विद्याश्रम स्कूल के महाराणा प्रताप सभागार में ‘पधारो मेरे राम’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. इस कार्यक्रम में जयपुर घराने की कथक गुरु स्वाति अग्रवाल अपनी शिष्याओं के संग ठुमक चलत रामचंद्र, राम का गुणगान करिए जैसे प्रसिद्ध गीतों पर कथक नृत्य प्रस्तुत करेंगी.

9. 20 से 22 फरवरी तक जवाहर कला केन्द्र में होगा सुर संगम संस्थान के तीन दिवसीय राष्ट्रीय समारोह ‘सुर संगम’ के लिए 38 प्रतिभाएं चयनित हुई थी. अब उनका प्रदर्शन का आयोजन होगा.

10. अयोध्या में राममंदिर प्राण प्रतिष्ठा के भव्य आयोजन से पहले जयपुर में कई विशेष पहलों का शुभारंभ किया गया है जिसमें से एक ‘जागो जयपुर, जगमग जयपुर’ थीम पर जयपुर के सभी बड़े मंदिरों और उनके आसपास के स्थानों पर सफाई अभियान शुरू किया गया हैं जिसमें प्रशासन के साथ आमजन भी हिस्सा ले सकते हैं.

जयपुर शहरवासियों के लिए शहर से जुड़ी घटनाओं और अपराध के लिए आपातकालीन और सामान्य सेवा के लिए इन नंबरों पर संपर्क कर मदत ले सकते हैं.

1.आपातकालीन नंबर : 112
2. गरिमा हेल्पलाइन : 1090
3. चाइल्ड हेल्पलाइन : 1098
4. एम्बुलेंस नंबर : 108
5.साइबर क्राइम हेल्पलाइन : 1930
6.राज्य केन्द्रीकृत कॉल सेंटर नं. : 181
7. पुलिस कंट्रोल रूम 100
8. फायर ब्रिगेड 101
9. कलेक्ट्रेट कंट्रोल रूम 0141 2278548
10.SMS अस्पताल 2721545
11. SMS ट्रॉमा सेंटर 0141 2724589


CATEGORIES
Share This