नागौर : बंद कमरे में दो महिलाओं और उनके दो बच्चों के शव मिले …


राजस्थान के नागौर​ जिले में स्थित नुवा गांव में स्थित एक घर में बंद कमरे में दो महिलाओं और उनके दो बच्चों के शव मिले हैं। संभावना व्यक्त की जा रही है कि पहले बच्चों को मारा गया है।

इसके बाद महिलाओं को मारा है। हैरानी की बात तो यह है कि ये दोनों महिलाएं आपस में बहनें हैं। जिनकी एक ही परिवार में शादी हुई थी और इनके पति सउदी अरब में काम करते हैं।

 

रौंगटे खड़े कर देने वाली खबर राजस्थान के नागौर जिले से है। नागौर जिले में देर रात एक घर से एक साथ चार लाशें बरामद की गई हैं। उनमें दो बच्चे हैं और दो बहनें हैं। दोनो बहनों की शादी एक ही घर में हुई है। दोनो के पति विदेश गए हुए हैं। दोनो बहनों के माता पिता ने उसके ससुराल पक्ष और अन्य लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस को छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दी गई है। नागौर जिले की मौलासर थाना पुलिस इस केस की जांच करने में जुट गई है।

पुलिस ने बताया कि साजिया और नाजिया दो बहनों के शव मिले हैं। उनके पास ही पांच साल की बच्ची और सात साल के बच्चे की भी लाश मिली है। दोनो बच्चे एक ही बहन के बताए जा रहे हैं। माना जा रहा है कि बच्चों की हत्या करने के बाद दोनो बहनों की जान ली गई है। उधर पुलिस का कहना है कि काफी हद तक संभव है कि दोनो बहनों ने पहले अपने बच्चों को मारा और उसके बाद खुद सुसाइड किया। देर रात हुई इस घटना के बाद चारों के शव बांगड़ अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाए गए हैं। शवों का आज पोस्टमार्टम किया जाएगा। फोरेसिक की टीम ने भी मौके से सबूत जुटाए हैं।


CATEGORIES
Share This