बीकानेर : सीएम भजनलाल शर्मा के काफिले के सामने विरोध प्रदर्शन …


पहली बार बीकानेर पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा का कांग्रेस के पदाधिकारियों ने विरोध किया है। मुख्यमंत्री के काफिले के पास पहुंचकर तख्तियां लहराते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस कर्मियो ने रोकने का प्रयास भी किया

लेकिन इनमें से एक कांग्रेस कार्यकर्ता सीएम के काफिले के नजदीक भी पहुंच गया। इन तख्तियों पर किसानों से जुड़ी समस्याएं लिखी हुई थीं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सीएम भजनलाल से मिलने के लिए समय मांगा था। लेकिन समय नहीं मिलने पर पदाधिकारियों ने विरोध किया है। इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों को पुलिस रोकने का प्रयास करती रही, लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ता मुख्यमंत्री मुर्दाबाद के नारे लगाते रहे।

कांग्रेस कमेटी बीकानेर देहात अध्यक्ष विशनाराम सियाग के नेतृत्व में कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने नहरी क्षेत्र के किसानों को नियमित पानी देने सहित विभिन्न मांगों को लेकर ढोला मारू के सामने से गुजर रहे मुख्यमंत्री के काफिले को तख्तियों पर मांगे लिखकर तथा तख्तियां दिखाकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने सभी प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की तथा आपस में धक्का-मुक्की भी हुई।

बाद में मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर विशनाराम सियाग के नेतृत्व में पांच सदस्यीय प्रतिनिधि मण्डल जिसमें जिला प्रमुख मोडाराम मेघवाल, उरमूल डेयरी चेयरमैन नोपाराम जाखड़, भंवर कूकना, संगठन महासचिव प्रहलाद सिंह मार्शल, प्रवक्ता पूनम चंद भाम्भू शामिल थे। उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।


CATEGORIES
Share This