बीकानेर में बोले CM :अपराधी कितनी ही बड़ी पहुंच वाला हो,बख्शा नहीं जाएगा…










राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने फिर से अपराधियों को सख्त हिदायत दी है. उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए दो टूक कहा कि अपराधी कितनी ही बड़ी पहुंच वाला हो, बख्शा नहीं जाएगा.
मालूम हो कि राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा शनिवार को बीकानेर के दौरे पर पहुंचे. जहां उन्होंने भानीपुरा में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर तीखे हमले किए. साथ ही केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का गुणनान भी किया.
सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि देश की महिलाएं सशक्त बने, यह मोदी जी का सपना है. हर पात्र व्यक्ति को योजनाओं का लाभ मिलेगा. सीएम ने कहा कि पीएम उज्ज्वला योजना में राजस्थान पहले स्थान पर है.स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी राजस्थान की स्थिति बेहतर है. प्रधानमंत्री जन औषधि केन्द्र से आम मरीज़ को राहत मिल रही है. पीएम जीवन ज्योति योजना का लाभ मिला है. बीकानेर में पांच लाख लोगों की स्वास्थ्य जांच हुई.
सीएम भजनलाल शर्मा ने जनसभा में केन्द्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल की तारीफ भी की. उन्होंने कहा कि पार्टी के संकल्प पत्र को समय से पहले पूरा करने का वादा है. मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार जनकल्याण को समर्पित है. पेपर लीक पर कंट्रोल के लिए पहल शुरू की गई है. राज्य सरकार को बने एक महीना हुआ है. इस दौरान राज्य में कानून का राज क़ायम हुआ है.
अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की बात करते हुए सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि 5 दिनों में दस हज़ार लोग गिरफ्तार किए गए. अपराधी कितनी ही बड़ी पहुंच वाला हो, बख्शा नहीं जाएगा.
सीएम ने आगे कहा कि इन्दिरा रसोई की हालत की बेहतर हुई है. देवी अन्नपूर्णा के नाम को सार्थक किया गया. बिना कीमत बढ़ाए अन्नपूर्णा रसोई के खाने का स्तर बढ़ाया गया. सीबीआई की फिर से राज्य में आने की इजाज़त दी गई. सीबीआई अब राज्य में जांच करने के लिए स्वतंत्र है. हर घोटाले की जांच होगी. खनन माफिया को छोड़ा नहीं जाएगा. देश की सांस्कृतिक धरोहर के पुनरोत्थान के लिए हम कृत संकल्प हैं.

