Bikaner: एडीसी के नोटिस पर कार्रवाई नहीं करने की एवज में यूडीसी ने 10 हजार रुपये की ली रिश्वत….


बीकानेर लाइसेंसिंग अधिकारी एवं सहायक औषधि नियंत्रक द्वारा जारी नोटिस पर कार्रवाई नहीं करने की एवज में 10 हजार रुपये की रिश्वत लेने वाले वरिष्ठ लिपिक को भ्रष्टाचार निवारण न्यायालय ने चार साल कैद और 10 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।

परिवादी शरीफ अहमद अब्बासी की ओर से 9 नवंबर 15 को एसीबी की बीकानेर पोस्ट पर रिपोर्ट दी गई कि वह चौखूंटी क्षेत्र में एक मेडिकल स्टोर पर फार्मासिस्ट है। उनकी दुकान का निरीक्षण किया गया तो फार्मासिस्ट नहीं होने और ड्रग लाइसेंस का उल्लंघन समेत अन्य आरोप लगाये गये. इस संबंध में एडीजी सुभाष मुटनेजा ने नोटिस जारी किया. संपर्क करने पर उन्होंने वरिष्ठ लिपिक रामकिशन जीनगर से मिलने को कहा। रामकिशन ने नोटिस पर कार्रवाई नहीं करने की एवज में रिश्वत मांगी।

एसीबी ने शिकायत का सत्यापन कर 18 नवंबर 2015 को यूडीसी रामकिशन को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। उनकी बात एडीसी मुटनेजा से कराई गई, जिसके बाद एडीसी को भी गिरफ्तार कर लिया गया. मामले की जांच जितेंद्र बोथरा ने की थी. उन्होंने जांच में एडीसी की भूमिका नहीं मानी और यूडीसी रामकिशन के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश कर दिया। मामले की सुनवाई के बाद अदालत ने राम किशन को दोषी पाया और उसे चार साल की कैद और 10 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई. जुर्माने की रकम जमा नहीं करने पर एक साल की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी. अदालत में अभियोजन पक्ष की ओर से 14 गवाहों के बयान सुनाये गये. राज्य की ओर से सहायक निदेशक अभियोजन शरद ओझा ने पैरवी की।


CATEGORIES
Share This