Bikaner: हिरण की चपेट में आने से बेकाबू बाइक सवार की दर्दनाक मौत…..


बीकानेर के कालू थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई. दो युवक बाइक पर सवार होकर लूणकरनसर मंडी से सहजरासर गांव जा रहे थे, तभी सड़क पर हिरण आ गया

बाइक चालक का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिर गया। पीछे बैठा दोस्त भी सड़क पर गिर गया लेकिन बाइक चालक संतोष को ज्यादा गंभीर चोटें आईं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक संतोष और नारायण दोनों बाइक पर सहजरासर गांव जा रहे थे. यह हादसा गांव से करीब दो किलोमीटर पहले हुआ.

संतोष बाइक चला रहा था और नारायण पीछे बैठा था। हिरण के सामने आते ही संतोष बाइक ठीक से नहीं रोक सका। वह सिर के बल सड़क पर गिरा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पीछे सवार नारायण को भी चोट लगी। उन्होंने परिजनों को मौके पर बुलाया। संतोष को अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में लूणकरनसर के सरकारी अस्पताल में उसका पोस्टमार्टम कराया गया. शव परिजनों को सौंप दिया गया। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. संतोष के ताऊ के लड़के पूनमचंद ने पुलिस को रिपोर्ट दी है।

बीकानेर के पूगल थाना क्षेत्र में स्थित इंदिरा गांधी नहर में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। महज सत्रह साल का ये युवक नहर में कब और कैसे गिरा? इसकी छानबीन में पुलिस जुट गई है। फिलहाल मृतक पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस के अनुसार मंगलवार की शाम करीब चार बजे पूगल से निकल रही इंदिरा गांधी नहर के आरडी 750 मुख्य नहर हिस्से में एक युवक का शव तैरता हुआ दिखाई दिया था। इसके बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पूगल पुलिस को सूचना देकर मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला। शिनाख्त करने पर उसकी पहचान मुकेश पुत्र मांगीलाल कुम्हार उम्र 17 साल के रूप में हुई। मुकेश बीकानेर के गजनेर थाना क्षेत्र के खारी चारणान गांव का रहने वाला है। गजनेर से वो पूगल कैसे पहुंचा और नहर में कैसे डूबा? इसकी छानबीन फिलहाल पुलिस कर रही है। मामले की जांच पूगल थानाधिकारी रवि कुमार को सौंपी गई है।


CATEGORIES
Share This