Bikaner :20 साल के युवक ने की आत्महत्या, घर में छायी उदासी…










बीकानेर के शिवबाड़ी में एक युवक ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। मृतक की उम्र महज बीस साल है। घटना की जानकारी मिलने पर जयनारायण व्यास कॉलोनी पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक का पोस्टमार्टम करवाया।
शिवबाड़ी में रहने वाले बीस साल के कांशीराम ने अपने कमरे में ही फंदा लगा लिया। वो रात को अपने कमरे में सोने के लिए चला गया था। सुबह साढ़े आठ बजे तक वो नहीं उठा तो कमरे का दरवाजा खटखटाया गया। छोटी बहन ने आस पड़ौस के लोगों को बताया तो दरवाजा तोड़कर खोला गया। अंदर कांशीराम फंदे पर लटका हुआ था। उसे तुरंत पीबीएम अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया। बाद में उसका शव मोर्चरी में रखा गया। उस समय घर में छोटी बहन ही थी। जिसने पुलिस को बताया कि सुसाइड का कोई बड़ा कारण पता नहीं है। मृतक कांशीराम की इच्छा के मुताबिक ही उसके परिजनों ने नेत्रदान करवाया। कांशीराम के पिता की चार साल पहले ही मृत्यु हो चुकी है। मां भी साथ नहीं रहती। ऐसे में एक छोटा भाई और बहन ही घर में रह गए। ये दोनों अब दादी के पास ही हैं। कांशीराम ने ऐसा कदम क्यों उठाया? इस बारे में अब तक कुछ भी स्पष्ट नहीं है।
विवाहिता से दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया
नाल में एक विवाहिता से दुष्कर्म करने और उसका अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। पीडि़ता की ओर से नाल थाना पुलिस को दी गई रिपोर्ट में बताया गया है कि उसके पति ने बिजली का कनेक्शन लेने के लिए सुमेरसिंह को कहा था। सुमेरसिंह बिजली की फाइल बनाने और फार्म पर साइन करने घर आया। उसके बाद व अक्सर घर आने लगा और एक दिन विवाहिता की नहाते समय फोटो खींच ली। उसके बाद पति की गैर मौजूदगी में घर आया और फोटो वायरल करने की धमकी देकर जबरन दुष्कर्म किया। अश्लील फोटो खींचे और वीडियो बना लिया।
उसके बाद अक्सर घर की दीवार कूदकर अंदर आने लगा और दुष्कर्म करता। परेशान होकर 19 अगस्त को सुमेरसिंह को मना किया तो उसने पति को भड़का दिया। उसने घर पर आकर मारपीट की। सुमेरसिंह के पास अश्लील फोटो डिलीट कराने गया और बाद में उसका शव रेल की पटरियों पर पड़ा मिला। आशंका है कि सुमेरसिंह ने उसे आत्महत्या के लिए मजबूर किया। उसके बाद भी सुमेरसिंह दुष्कर्म की नीयत से घर आने लगा और मना करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। नाल थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

