Bikaner : स्नातक प्रथम वर्ष के परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू…..


राज्य के 12वीं पास 1.20 लाख विद्यार्थी आगे की पढ़ाई को लेकर दुविधा में हैं। दरअसल, प्रारंभिक शिक्षा में अध्यापक बनने के लिए जरूरी दो वर्षीय अध्यापक शिक्षा पाठ्यक्रम (डीएलएड) में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी 28 अगस्त को प्री-डीएलएड परीक्षा हुई।

परिणाम 29 सितंबर को घोषित होने के बाद डीएलएड कॉलेज में प्रवेश के लिए 6 अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक इन अभ्यर्थियों से ऑनलाइन विकल्प भरवाए गए। लेकिन विकल्प के डेढ़ महीने बाद भी कॉलेजों का आवंटन नहीं हुआ है।

दूसरी ओर इस बार स्नातक प्रथम वर्ष में सेमेस्टर सिस्टम लागू कर दिया गया है। जिसके तहत स्नातक प्रथम वर्ष में पहले सेमेस्टर की परीक्षाएं जनवरी में होंगी। इसके लिए महाराजा गंगा सिंह विवि सहित अन्य विश्वविद्यालय स्तर पर प्रथम वर्ष के परीक्षा फार्म भरवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बीकानेर संभाग के कॉलेज से संबंधित अभ्यर्थियों को सामान्य शुल्क में स्नातक प्रथम वर्ष की परीक्षा में शामिल होने के लिए फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 4 दिसंबर निर्धारित है। ऐसे में अभ्यर्थी असमंजस में हैं कि डीएलएड कॉलेज में एडमिशन की प्रतीक्षा करें या स्नातक प्रथम वर्ष की परीक्षा के लिए आवेदन करें।


CATEGORIES
Share This