बोलेरो गाड़ियों की टक्कर में घायल चरवाहे की इलाज के दौरान मौत ,11 भेड़-बकरियों की मौत ….










सोमवार को मोखा रोही झझू मार्ग पर दो बोलेरो गाड़ियों की टक्कर में 11 भेड़-बकरियों की मौत हो गई थी। देशनोक थाना क्षेत्र के सुजासर निवासी चरवाहा राजूसिंह राजपूत घायल हो गया। उसे इलाज के लिए पीबीएम ट्रोमा सेंटर में भर्ती कराया गया। बुधवार रात इलाज के दौरान राजू सिंह राजपूत की मौत हो गई। इस संबंध में देशनोक थाना क्षेत्र के सुजासर निवासी सुमेर सिंह राजपूत ने पहले गजनेर थाने में एक व्यक्ति व एक अन्य बोलेरो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया था.
गुसाईंसर बड़ा में एक तेज दौड़ती पिकअप ने एक बछड़े को घायल कर दिया। एक ग्रामीण युवक ने श्रीडूंगरगढ़ थाने इसकी सूचना दी तो पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए पिकअप चालक को थाने बुलाया। चालक के गलती मानने के बाद जाने दिया। पिकअप चालक ने बछड़े के इलाज के लिए 5100 रुपए दिए।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

