कोलायत के 22 बूथों पर 90% से ज्यादा वोटिंग से चौंका दिया……


बीकानेर जहां इस बार मतदान प्रतिशत 2018 के विधानसभा चुनाव वाले आंकड़े के आसपास ही रुक गया, वहीं जिले के 36 ऐसे बूथ रहे जहां मतदान का प्रतिशत 90 फीसदी के पार कर गया है।

इनमें कई बूथ पर तो मतदान प्रतिशत 98 फीसदी के नजदीक पहुंच गया। इनमें कोलायत ने सबको चौंकाया किया है। यहां 22 बूथों पर मतदान का प्रतिशत 90 के पार तो रहा ही, इनमें चार बूथ पर तो 95 प्रतिशत को भी पार कर गया। इसी तरह नोखा में भी दस बूथ इस श्रेणी में रहे हैं। जिले के सात विधानसभा क्षेत्रों में से तीन विस. क्षेत्र बीकानेर पश्चिम, बीकानेर पूर्व और लूणकरनसर में एक भी बूथ 90 फीसदी मतदान के आंकडे को नहीं छू पाया है। शेष चार में से भी खाजूवाला में महज एक मतदान केन्द्र पर 90 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ है। सर्वाधिक मतदान प्रतिशत वाले कोलायत में मतदाताओं ने सत्ता के पक्ष में मतदान किया या विरोध में, यह तो मतगणना के बाद ही पता चलेगा। लेकिन इस बम्पर मतदान को लेकर लोग अपने-अपने हिसाब से अनुमान लगा रहे हैं।

कोलायत विस. क्षेत्र में मांडल भाटियान के मतदान केन्द्र पर 189 में से 185 लोगों ने वोट डाले। यहां चार वोट और पोल हो जाते तो शतप्रतिशत मतदान का रेकॉर्ड कायम हो जाता। इसके अलावा राजकीय संस्कृत विद्यालय खैतोली बुर्ज के बूथ पर 97.43%, राजकीय स्कूल भाटियों की ढाणी में 96.01%, जेतुगो की ढाणी के बूथ पर 95.81%, राजकीय स्कूल 2 एमएम के बूथ पर 94.92%, हाडला रावतोलान के बूथ पर 94.62%, जगतसिंह की ढाणी बूथ पर 94.33%, राजकीय स्कूल 4 एमएम के बूथ पर 94.29%, माधोगढ़ के बूथ पर 93.47%, मोटासर के बूथ पर 93.12%, मगनवाला के बूथ पर 93.11%, गोविन्दसर के बूथ पर 92.92%, इंदो का बाला के बूथ पर 92.90%, राजकीय स्कूल खेतोलाई शिम्बू के बूथ पर 91.69%, करणीसर के बूथ पर 91.45%, राजकीय स्कूल विकेन्द्री के बूथ पर 91.22%, तंवरवाला के बूथ पर 91.05%, नाईयों की बस्ती के बूथ पर 90.51%, चक 10 डीओबीबी के बूथ पर 90.50, मोडिया स्कूल के बूथ पर 90.34%, नोखा उर्फ दईया के बूथ पर 90.13%, दाया भाग गोविन्दसर बूथ पर 90.12% मतदान हुआ है।


CATEGORIES
Share This