Bikaner : संकट का बहादुरी से सामना करना सिखाती है महापुरुषों की जीवनी…..


बीकानेर श्रीमती शशिबाला मित्तल स्मृति चैरिटेबल ट्रस्ट परिवार के सदस्य विपिन मित्तल की द्वितीय पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर राउमा विद्यालय, नौरंगदेसर में स्वतन्त्रता संग्राम के महानायकों के जीवन पर आधारित पोस्टर प्रदर्शनी लगाई गई।

इसके साथ ही प्रश्नोत्तरी तथा विद्यालय के छात्रों द्वारा ‘सुरक्षित यातायात-सुरक्षित जीवन’ विषय पर बनाए गए पोस्टर्स को विद्यार्थियों के अवलोकनार्थ प्रदर्शित किया गया। ट्रस्ट के संस्थापक विवेक मित्तल ने कहा कि स्वतन्त्रता संग्राम के महानायकों और महापुरूषों का जीवन हमें घोर कठिनाईयों, कष्टों, विपरीत परिस्थितियों में भी धैर्य, संयम और मानसिक संतुलिन बनाए रखते हुए आदर्श जीवन जीने की प्रेरणा देता है।

शाला प्रधानाचार्या सविता अग्रवाल ने कहा कि जिस प्रकार सुरक्षित यातायात के लिए सड़कों पर आवागमन करने के लिए ट्रैफिक नियमों का पालन करना आवश्यक होता है उसी प्रकार जीवन में सफलता प्राप्ति के लिए आवश्यक है स्वयं पर अनुशासन। पोस्टर प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ पोस्टर के लिए 15 विद्यार्थियों रामेती, भंवरी, निशा, शंकरलाल, सुनील, सोनू, सरोज, पूजा, भावना, कविता, कोमल, गंगा, आरती, सोनू पुरस्कृत किया गया अन्य सभी सहभागी विद्यार्थियों प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान किया गया।


CATEGORIES
Share This