Bikaner : तीसरे दिन तीन निर्दलीय प्रत्याशी ने भरा पर्चा….


बीकानेर विधानसभा चुनाव के लिए लास्ट डेट नजदीक आने के साथ ही प्रत्याशी अपना नामांकन दर्ज करा रहे हैं। राजनीतिक पार्टियों के अधिकांश प्रत्याशी दो व तीन नवम्बर को नामांकन देंगे, जबकि निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन शुरू हो गए हैं।

बुधवार को बीकानेर में तीन विधानसभा क्षेत्रों के लिए तीन नामांकन दाखिल किए गए। जिला निर्वाचन अधिकारी भगवती प्रसाद कलाल ने बताया कि नोखा विधानसभा क्षेत्र में एक प्रत्याशी द्वारा नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया गया। नोखा रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नरपत सिंह ने अपना नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया। बीकानेर पूर्व से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नारायण सिंह ने पर्चा दाखिल किया, वहीं श्रीडूंगरगढ़ से बीएसपी प्रत्याशी के रूप में तारा सिंह ओड ने नाम निर्देशन दाखिल किया। नाम निर्देशन पत्र 6 नवम्बर तक भरे जा सकेंगे। रविवार को अवकाश रहेगा।

अब तक बीकानेर से चार नामांकन दाखिल किए गए हैं, जिसमें एक बहुजन समाज पार्टी से है, जबकि शेष तीनों ही निर्दलीय है। अब गुरुवार को नोखा में सुशीला डूडी अपना पर्चा दाखिल करेगी, जिसके लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी बीकानेर आ रहे हैं। उनके साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा और प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा भी आ रहे हैं।


CATEGORIES
Share This