Bikaner : बेखौफ गली मोहल्लों में जुआ खेल रहे युवा…..


बीकानेर दीपावली नजदीक आने के साथ ही बीकानेर में जुआरी सड़कों पर आ गए हैं। मुख्य सड़कों पर लोग जुआ खेलते नजर आ रहे हैं और पुलिस इक्का-दुक्का कार्रवाई करके औपचारिकता पूरी कर रही है।

मुक्ता प्रसाद नगर पुलिस ने अलग-अलग टीमों का गठन करके जुआ रोकने की कोशिश की है। इस दौरान पुलिस ने छह युवकों को गिरफ्तार किया। इनसे 52 हजार 850 रुपए बरामद किए गए। सभी के खिलाफ मामला भी दर्ज किया गया है। जिन युवकों को गिरफ्तार किया गया है उनमें हाकम अली निवासी गैरसरिया मौहल्ला फड़ बाजार, बाबु खान निवासी गैरसरिया मौहल्ला फड़ बाजार, युसुफ अली निवासी एफसीआई गोदाम के पास इन्द्रा कॉलोनी, अब्दुल हबीब निवासी गली न.10 रामपुरा बस्ती, आदिल अली निवासी लौहारो का मौहल्ला सिटी कोतवाली के पीछे, व संजय कुमार निवासी भाटो का बास को गिरफ्तार किया गया है।

दीपावली पर नयाशहर थाना क्षेत्र में सर्वाधिक जुआ खेला जाता है। शहर के भीतरी क्षेत्र के कुछ चौक में तो जुआरियों का जमघट ही रहता है। आमतौर पर इन मोहल्लों में पुलिस गश्त रहती है लेकिन फिलहाल ऐसा कुछ नजर नहीं आ रहा है। जस्सूसर गेट, नत्थूसर गेट के आसपास भी बड़ी संख्या में लोग जुआ खेल रहे हैं। वहीं वर्ल्ड कप क्रिकेट और चुनावों के बीच सट्‌टेबाजी भी परवान पर है।


CATEGORIES
Share This