Bikaner : बीजेपी और कांग्रेस पार्टी को गोवंश संरक्षण को चुनावी घोषणा पत्र में शामिल करने का दिया सुझाव…..


बीकानेर गौवंश, गौशाला, गौपालन, गोपालन को राजकीय एवं राष्ट्रीय पहचान दिलाने के साथ-साथ आगामी चुनाव में कांग्रेस-भाजपा जैसे बड़े राजनीतिक दलों को इसे अपने घोषणा पत्र में शामिल करना जरूरी है।

यह अभियान गौ ग्राम सेवा संघ राजस्थान, गोचर ओरण संरक्षण संघ और राष्ट्रीय गौ आंदोलन राजस्थान द्वारा शुरू किया गया है. तीनों संगठनों के पदाधिकारियों ने दोनों दलों के घोषणापत्र समिति के अध्यक्षों और सदस्यों से मुलाकात कर इस संबंध में ज्ञापन सौंपा है और जो लोग उनसे नहीं मिल सके, उन्हें ई-मेल के जरिये आवेदन भेजा है. संगठन के सूरजमल सिंह नीमराणा के नेतृत्व में पार्षद अनुप गहलोत, प्रेम सिंह घुमांदा, एडवोकेट जलज सिंह, महेंद्र सिंह लाखासर ने कांग्रेस घोषणा पत्र समिति और भाजपा संकल्प समिति के समक्ष अपने विचार रखे.

सूरजमल सिंह नीमराणा ने कहा कि भारतीय देशी गोवंश हमारे देश की धरोहर है और प्राचीन काल से ही सनातन धर्म की आस्था का केन्द्र रहा है। वैज्ञानिक आधार पर यह स्वास्थ्य, पर्यावरण एवं कृषि की अधिष्ठात्री देवी रही है।

गाय के कारण ही भारतीय कृषि और भारत का स्वास्थ्य आज तक बरकरार है। इन धार्मिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक मान्यताओं को ध्यान में रखते हुए गाय को राष्ट्रीय मान्यता दी जानी चाहिए। उन्होंने राजनीतिक दलों से आग्रह किया है कि वे अपने चुनावी घोषणापत्र में गाय,

और मवेशियों के प्रति जनभावनाओं को शामिल कर भारतीय समाज की भावनाओं का सम्मान करें। संगठन के पदाधिकारियों ने भाजपा घोषणा पत्र संकल्प समिति के अध्यक्ष अर्जुन राम मेघवाल सहित अन्य सदस्यों से मुलाकात कर प्रस्ताव रखा. उन्होंने कांग्रेस घोषणा पत्र समिति के सभी सदस्यों को ई-मेल से आवेदन पत्र भेजा


CATEGORIES
Share This